झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, JJMP उग्रवादी अर्जुन सिंह हथियार के सात गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2025

लातेहार पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) उग्रवादी अर्जुन सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वह विकास योजनाओं का कार्य करा रहे ठेकेदारों से लेवी वसूली की फिराक में था। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी अर्जुन मनिका थाना क्षेत्र के बारियातू का रहने वाला है।

उसकी गिरफ्तारी सनगड़वा के पास से की गई है। उसके पास से आधुनिक हथियार ऑटोमेटिक पिस्टल समेत पांच गोलियां और मैगजीन भी जब्त की गई हैं। अर्जुन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी जेजेएमपी के शीर्ष उग्रवादियों तक पहुंचाता था। इसके बाद उनके निर्देश पर लेवी की मांग करता था।

क्या रोजाना ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स… ड्राइवर ने महिला से पूछा आपत्तिजनक सवाल, सोशल मीडिया पर बवाल

एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्जुन सिंह आसपास के क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य करा रहे ठेकेदारों से संपर्क कर लेवी वसूलने की फिराक में है। इसके बाद बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सनगड़वा गांव में छापेमारी कर घेराबंदी करते हुए उग्रवादी अर्जुन सिंह को धर दबोचा। छापेमारी टीम में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, एएसआई रणधीर कुमार सिंह, सिपाही अरुण लकड़ा, अनुरंजन टोप्पो, पप्पू कुमार यादव शामिल थे।

See also  बिहार में दो सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, गुप्ता धाम के रास्ते में जंगल के बीच मिला शव

मुर्दों के घर भी जा पहुंचे शराब तस्कर, कब्र के अंदर बोरियों में मिली खेप; पुलिस भी हैरान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now