खूंटी में बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 से ज्यादा छात्र घायल, पिकनिक मनाने गए थे सभी छात्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2025

खूंटी में बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 से ज्यादा छात्र घायल, पिकनिक मनाने गए थे सभी छात्र

खूंटी: तोरपा के मरचा मोड़ के समीप स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दर्जनों छात्र घायल हो गए। अच्छी बात ये रही कि किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी।

हेमंत सोरेन कॉलेज छात्राओं को देंगे यात्रा भत्ता, मंईयां सम्मान योजना के बाद सरकार का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक
शुक्रवार रात रनिया थाना क्षेत्र के मरचा मोड़ के पास एएसके पब्लिक स्कूल के लगभग 80 छात्र बसिया के बाघमुंडा जलप्रपात से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, इसी दौरान रनिया के भालू टोली के पास एक घड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें स्कूल के दर्जन भर बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को रनिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्चों का इलाज जारी है।

Budget से पहले आई खुशखबरी, सस्सा हो गया LPG गैस सिलेंडर
छात्रों का इलाज कर रहे डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि तीन घायल बच्चों अनुष्का तोपनो 10 वर्ष, जिदन होरो 13 वर्ष, कृष्णया सुरीन 13 वर्ष को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, घायल बच्चों में आदर्श कंडुलना 8 वर्ष, मुन्ना साहू 12 वर्ष, फ्रांसिस पूर्ति एलकेजी 6 वर्ष, जोहन नाग मुंडा 9 वर्ष, अनीश कच्छप 9 वर्ष, युवराज सिंह 4 वर्ष, अर्पित भेंगरा 8 वर्ष, अनुपम हेमरोम 12 वर्ष, सफीना गुड़िया 11 वर्ष, अल्फा बारला 9 वर्ष, असरन मुंडू 10 वर्ष व मंजूषा कुमारी 13 वर्ष शामिल है।

See also  कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाया BJP की B टीम होने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now