बापू की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धंजलि, बापू वाटिका में कई नेताओं ने किया बापू को याद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2025

हेमंत सोरेन ने दी बापू को श्रद्धांदलि

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोहराबादी स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि दी है । बापू की शहादत दिवस पर हेमंत सोरेन उन्हें नमन किया । आज के ही दिन 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने कर दी थी । हेमंत सोरेन ने दी बापू को श्रद्धांदलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में बापू की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्नन 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारण रखा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं आदर्श से हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनके विचारों से देशवासियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच ऐसे अनेकों महापुरुष हुए हैं, जिनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ सकते हैं।

See also  झारखंड में आज कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं दिखेगा लू का कहर, गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव

WhatsApp Image 2025 01 30 at 11.45.41 1 हेमंत सोरेन ने दी बापू को श्रद्धांदलि WhatsApp Image 2025 01 30 at 11.47.17

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now