गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से छात्रों को लेकर लौट रही ऑटो और पिकअप वैन में टक्कर, 10 बच्चे सहित 12 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2025

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से छात्रों को लेकर लौट रही ऑटो और पिकअप वैन में टक्कर, 10 बच्चे सहित 12 घायल

लातेहार: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों को लेकर घर लौट रही ऑटो और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर इतन तेज थी कि ऑटो में सवार बच्चे हादसे में घायल हो गये।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, कहा- 28 हजार से ज्यादा नियुक्तियां अंतिम चरण में
बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में हुए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद छात्रों को लेकर लौट रही ऑटो की पिकअप वैन से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 स्कूल छात्र समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के नेतृत्व में पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया।हालांकि घायलों में से चार बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं ऑटो चालक को भी गंभीर चोट आई है. फिलहाल गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया जा रहा है।

See also  देवघर बस स्टेंड में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, चार बसें जलकर खाक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now