ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ‘छुप’ कर ली हिमानी से शादी, कानों-कान नहीं हुई ख़बर, हनीमून के लिए पहुंचे इस देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2025

Neeraj Chopra ties knot with Himani

डेस्कः  ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी हो गई है । उनकी दुल्हन का नाम है हिमानी । बिना मीडिया की जानकारी की शादी होने के बाद नीरज चोपड़ा और हिमानी हनीमून के लिए भी विदेश चले गए हैं ।

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा ने दी जानकारी

भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दो दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से विवाह किया। स्टार खिलाड़ी 27 वर्षीय नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवाह की घोषणा की। नीरज ने विवाह समारोह की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें।’’

See also  IPS अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नए डीजीपी, हटाए गए अजय कुमार सिंह

Neeraj Chopra ties knot with Himani

नीरज-हिमानी की शादी में सिर्फ परिवार वाले

चोपड़ा के चाचा भीम ने ‘पीटीआई’ को बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। हिमानी फ़िलहाल  अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। भीम ने हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा में अपने गांव से बताया, ‘‘हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।’’

neeraj chopara

हनीमून के लिए नीरज और हिमानी पहुंच गए प्राग

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।’’ तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस खेलों में रजत पदक जीतने वाले नीरज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग ले रहे थे। उन्होंने चेक गणराज्य के विश्व रिकॉर्डधारी भाला फेंक के दिग्गज यान जेलेज्नी को अपने साथ जोड़ा था। नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के प्राग के चार्ल्स ब्रिज पर ख़ुद की तस्वीरें साझा कर बताया है कि वे भारत से दूर अपनी नई जिंदगी के साथ वक्त बिता रहे हैं।

See also  धीरज साहू के समर्थन में आये हैहय समाज के लोग, कहा- लोहरदगा के संरक्षक के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी नहीं करेंगे बर्दाश्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now