हेमंत सोरेन से पप्पू यादव ने की मुलाकात, बिहार में कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का दिया ऑफर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2025

बिहार के सांसद ने मांगी झारखंड सरकार से सुरक्षा, पप्पू यादव ने जेड प्लस सुरक्षा को लेकर हेमंत सोरेन को लिख चिट्ठी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन को इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ने का ऑफर दिया।

हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, 24 फरवरी से होगा विधानसभा का बजट सत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि हम हेमंत सोरेन ने आग्रह करते है कि वो बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़े। कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव जेएमएम को लड़ना चाहिए। वो इंडिया गठबंधन के मजबूत हिस्सा है, मै चाहूंगा कि हर कीमत पर कांग्रेस नेतृत्व जेएमएम को साथ लेकर चले।

 

पलामू में अपराधियों ने टोल निर्माण साइट पर की फायरिंग, NH पर टोल निर्माण कार्य में लगे कर्मी को लगी गोली
पप्पू यादव ने आगे कहा कि वो हेमंत सोरेन के साथ आंख बंदकर हर कीमत पर रहेंगे। आरजेडी की ओर इशारा करते हुए उन्होने कहा कि अगर गठबंधन के दल बड़ा दिल दिखाएंगे और जेएमएम को साथ लेकर चलेंगे तो बिहार में बड़ा परिवर्तन होगा और गठबंधन की सरकार बनेगी।

HMPV वायरस के झारखंड में प्रभाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जारी किया संदेश
जेएमएम ने पहले ही इस बार बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी थी। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा था कि पार्टी ने करीब 10 सीटें चिन्ह्रित की है जहां चुनाव लड़ा जा सकता है। बिहार में झारखंड के तर्ज पर इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगी इसको लेकर तैयारियां की जाएंगी। 2024 में हुए झारखंड विधानसभा के चुनाव में जेएमएम-आरजेडी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ी थी, इसी आधार पर अगर बिहार में भी गठबंधन में सीट बंटवारा होता है तो जेएमएम इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ सकती है। झारखंड से सटे बिहार के जिले और सीमांचल में आदिवासी आबादी अच्छी खासी संख्या में है जहां जेएमएम एक बड़ा फैक्टर हो सकती है।

See also  JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की 'द टीम' ने किया क्लीन स्वीप, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत सभी सदस्यों की हुई जीत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now