सिमडेगा में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, नशे में धूत बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2024

सिमडेगा में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, नशे में धूत बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

सिमडेगा: बोलबा थाना क्षेत्र के मालसाडा वन दुर्गा के पास बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कर्रामुंडा बिरंगा टोली निवासी गुलशन कुल्लू और कोमल डुंगडुंग सड़क के किनारे खड़े थे। इसी क्रम में ओडिशा टांगरगांव निवासी प्रिंस लकड़ा एवं विशाल डुंगडुंग नशे में धुत अपनी मोटरसाइकिल से घर लौटने के दौरान सड़क किनारे खड़े गुलशन और कोमल को मोटरसाइकिल से धक्का मारते हुए खुद भी जा गिरे। दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी चारों को मृत घोषित कर दिया।

क्रिसमस की रात रांची में भीषण सड़क हादसाः स्कार्पियों और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

घटना के बाद गुरुवार सुबह सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों की रोने की आवाज से कोहराम मच गया। पुलिस सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्वजनों को हर संभव सहायता की सांत्वना दी।

See also  स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, 5 राज्यों में छापेमारी, छात्राओं ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now