टायर फटने से हवा में ‘उड़’ गया शख्स; इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

tyer-video

सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। टायर फटने की घटना का एक वीडियो क्लिप है। इस दुर्घटना में 19 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित की पहचान अब्दुल राजिद के तौर पर हुई। टायर इतना जोरदार तरीके से फटा कि वह हवा में उछल गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो फुटेज कर्नाटक के उडुपी का है जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे देखकर हैरान रह गए कि टायर फटने से कोई व्यक्ति हवा में कैसे ‘उड़’ सकता है। लोगों को तो इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा था।

बिहार के रहने वाले बाप ने बेटी के अस्मत की लगाई झारखंड में कीमत, नाबालिग से दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना आई सामने

वीडियो में नजर आता है कि अब्दुल राजिद एक बड़े से टायर में हवा भर रहा है। यह टायर कुछ ही देर बाद इतनी तेजी से फटता है कि वह हवा में उछल जाता है। हवा की ताकत से अब्दुल कई फीट दूर जाकर गिरता है। विस्फोट के चलते अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया।

उसके हाथ में कंपाउंड फ्रैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि अब्दुल प्राइवेट स्कूल के बस की टायर का पंचर ठीक कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। यह घटना 21 दिसंबर की है। तटीय जिले के कोटेश्वर इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे टायर की यह दुकान है।

गुमला SP ने नये साल से पहले किये ताबड़तोड़ तबादले, 19 अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक का किया ट्रांसफर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now