इन लड़कियों ने पार कर दी थी हद, गंगा किनारे गंदे वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2024

haridwar_video

डेस्कः सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अश्लील वीडियों भी बनाने से नहीं हिचकते हैं। लड़के तो लड़के आजकर लड़कियां भी अश्लील वीडियो बनाने में किसी से पीछे नहीं है। लेकिन हरिद्वार में गंगा के किनारे अश्लील वीडियो बनाने वाली दोनों लड़कियां आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई।

इनके कई अश्लील और खतरनाक वीडियो काफी लंबे समय से यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे थे। गंगा किनारे रीलबाजी करने वाली दो लड़कियों और उसके दोस्तों को हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया है। ना सिर्फ इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है बल्कि अकाउंट भी डिलीट कराया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने टीम के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो लड़कियां शामिल हैं।

MP में गजब कारनामा! सरकारी एग्जाम में उम्मीदवार को 100 में से मिले 101 नंबर, फूटा युवाओं का गुस्सा

प्रीति मोर्या नाम के यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आईडी पर इस तरह के वीडियोज की भरमार है। प्रीति नाम की लड़की इसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर चला रही थी। हरिद्वार और आसपास के इलाकों में ये रील बनाते थे और फिर सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता था। प्रीति और उसके दोस्तों ने अधिकतर वीडियो गंगा घाट पर या फिर नहर किनारे बनाए हैं।

See also  UP की राजनीति में भूचाल, रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप

इनमें कई बेहद अश्लील हैं तो कई में खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते हुए इन्हें देखा जा सकता है। केवल इंस्टाग्राम पर इनके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। यूट्यूब पर 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

पिछले दिनों प्रीति और उसके दोस्तों के कई अश्लील और खतरनाक स्टंट वाले वीडियो वायरल हुए थे। कई लोगों ने हरिद्वार पुलिस को टैग करते हुए इन पर ऐक्शन की मांग की थी। लोगों ने गंगा किनारे अश्लीलता फैलाने पर बेहद नाराजगी जाहिर की थी।

अब हरिद्वार पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार पुलिस ने इनकी करतूत और गिरफ्तारी पर एक ‘रील’ शेयर किया। हरिद्वार पुलिस ने एक्स पर वीडियो के साथ लिखा, ‘अश्लील व जानलेवा कंटेंट बनाकर फॉलोवर बढ़ाने की चाहत ले डूबी, मुकदमा दर्ज, हुए गिरफ्तार। अश्लीलता फैला कर कमाए 528K फॉलोवर हुए धड़ाम…अकाउंट डिलीट। सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने की चाहत में हदें पार कर रहे युवा, जनता ने पुलिस कार्रवाई को सराहा।

See also  रेलवे में वैकेंसी को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे बेरोजगार छात्र, सड़क पर उतर कर रहे है प्रदर्शन,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,

‘मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता की ओर जाता है…’ RJD विधायक फतेह बहादुर के बिगड़े बोल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now