हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले ED के अपर निदेशक कपिल राज का कार्यकाल हुआ खत्म

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 13, 2024

हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले ED के अपर निदेशक कपिल राज का कार्यकाल हुआ खत्म

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार करने वाले प्रवर्तन निदेशालय के अपर निदेशक कपिल राज का कार्यकाल खत्म हो गया। वो आठ साल तक प्रवर्तन निदेशालय में कार्यरत रहे। उनकी सेवा पैतृक विभाग कस्टम में लौटा दी गई है।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बढ़ी मुश्किल, राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में 15 के खिलाफ कोर्ट ने लिया संज्ञान
केंद्र सरकार ने ईडी के संयुक्त निदेशक यदुराज सिंह को झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया है। यदुराज सिंह फिलहाल बिहार के संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित है। ईडी के निदेशक रहे कपिल राज ने अपने कार्यकाल के दौरान कई चर्चित मामलों की जांच की और प्रभावशाली व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनमें हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल शामिल है। कपिल राज झारखंड में दो साल के कार्यकाल के दौरान मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच कर कुल 58 लोगों को गिरफ्तार किया। झारखंड में जमीन खरीद बिक्री, अवैध माइनिंग, शराब घोटाला, मनरेगा घोटाला, बांग्लादेशी घुसपैठिया सहित कई अन्य मामलों की जांच की। इसके साथ ही कपिल राज ने मुंबई में नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, डीएचएलएफ, दाउद इब्राहिम, इकबाल मिर्ची और तत्कालीन मंत्री नवाब मलिक से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच की है।

See also  बहरागोड़ा में केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड बीजेपी प्रभारी शिवराज सिंह बाल-बाल बचे, बारिश के बीच खड्डे में फंसी कार, किसी को कोई नुकसान नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now