मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चीफ सेकेट्री और DGP के साथ कानून व्यवस्था और अवैध माइनिंग को लेकर की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चीफ सेकेट्री और DGP के साथ कानून व्यवस्था और अवैध माइनिंग को लेकर की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव अलका तिवारी और डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों एवं वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री ने बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक, मादक पदार्थ पर नकेल और साइबर क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।

आरजेडी कोटे से सुरेश पासवान हेमंत कैबिनेट में बनेंगे मंत्री! लालू-राबड़ी से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "आज हमने पुलिस विभाग के साथ राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की... बैठक में चर्चा हुई कि किसकी क्या जिम्मेदारी है, वे उसे मजबूती से करें, राज्य की जनता की सेवा की जिम्मेदारी का निर्वहन करें, कोई ऐसी घटना न हो जिसकी वजह से अधिकारी सवालों के घेरे में आएं..."

See also  श्रद्धांजलि: सुशील मोदी के निधन पर सीएम चंपाई सोरेन, सुदेश महतो , बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं जताया शोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now