मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रिम्स जाकर बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का जाना हाल, डॉक्टरों को बेहतर इलाज को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रिम्स जाकर बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का जाना हाल, डॉक्टरों को बेहतर इलाज को दिया निर्देश

रांची: मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को रिम्स जाकर धरती आबा बिरसा मुंडा के पोते मंगल मुंडा के वर्तमान हाल की जानकारी ली। सोमवार को खूंटी में सड़क हादसे के दौरान मंगल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को रिम्स में डॉक्टरों की टीम ने मंगल मुंडा का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया था लेकिन वो अभी भी वेंटिलेटर पर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से मंगल मुंडा के वर्तमान हालत की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन पहुंचे अपने पैतृक गांव नेमरा, कल्पना सोरेन के साथ दादी जी सोबरन सोरेन ने पुण्यतिथि में हुए शामिल
मंगलवार को रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग HOD डॉक्टर आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में इसका सफल ऑपरेशन किया गया l यह ऑपरेशन काफ़ी जटिल था, ब्रेन के दोनों तरफ़ ऑपरेशन किया गया और यह तक़रीबन 4 घंटे चला ,ब्रेन से क्लॉट को हटाया गया है हालाँकि स्थिति अभी बहुत नाज़ुक है और इन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है l मंगल मुंडा के ब्रेन में काफ़ी गंभीर चोट लगी थी और ब्रेन के दोनों तरफ़ ब्लड क्लॉट हो चुका था और दुर्घटना के कारण काफ़ी रक्तस्राव भी हो चुका था और इन्हें तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी l खूंटी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सिविल सर्जन के नेतृत्व में मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मेडिकल टीम का गठन कर रिम्स रेफर किया गया था। मंगल मुंडा के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now