झारखंड में शांतिपूर्ण रहा पहले चरण का चुनाव,43 सीटों पर 64.86 प्रतिशत हुआ मतदान, वोटिंग में रांची फिसड्डी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2024

Jharkhand first Phase

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के 43 विधानसभा सीटों पर मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा। शाम पांच बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में थोड़ा कम मतदान हुआ है। मॉक पोल और मतदान के दौरान एक फीसदी से भी कम ईवीएम और वीवीपैट के बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कुछ जगहों से मतदान को प्रभावित करने की सूचना मिली थी, जिसका समय रहते निपटारा कर लिया गया।

कहां कितना प्रतिशत मतदान ?

  • खरसावां: 77.32%
  • बहरागोड़ा: 76.15%
  • लोहरदगा: 73.21%
  • पोटका: 72.29%
  • मांडर: 72.13%
  • सिराइकेला: 71.54%
  • सिसई: 71.21%
  • बिशुनपुर: 70.06%
  • घाटशिला: 70.05%
  • लातेहार: 69.7%
  • खूंटी: 69.53%
  • मझगांव: 69.4%
  • इचागढ़: 69%
  • सिमडेगा: 68.7%
  • कोलेबिरा: 68.62%
  • चाइबासा: 68.61%
  • भवनाथपुर: 68.2%
  • तमाड़: 67.12%
  • टोरपा: 67.03%
  • चक्रधरपुर: 66.5%
  • गढ़वा: 66.46%
  • बरकागांव: 66.32%
  • जगन्नाथपुर: 66.26%
  • सिमरिया: 65.65%
  • गुमला: 65.46%
  • पांकी: 65.13%
  • दलटनगंज: 64.82%
  • जुगसलाई: 64.53%
  • मनिका: 64.15%
  • मनोहरपुर: 63.43%
  • बिश्रामपुर: 62.63%
  • कोडरमा: 62%
  • चतरा: 61.16%
  • बरही: 61.1%
  • चितरपुर: 60.88%
  • बरकठा: 59.1%
  • हुसैनाबाद: 59.04%
  • हटिया: 58.2%
  • कांके: 57.89%
  • हजारीबाग: 57.65%
  • जमशेदपुर पूर्व: 56.72%
  • जमशेदपुर पश्चिम: 55.95%
  • रांची: 51.5%
See also  बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ गंदा खेल, आगे की कहानी होश उड़ा देगी

आदर्श आचार संहिता का मामला

के रवि कुमार ने बताया कि साइलेंस पीरियड में एक राजनीतिक दल द्वारा चुनाव मेनिफेस्टो जारी करने को लेकर शिकायत मिली थी, जिसे भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाया गया है। वहीं साइलेंस पीरियड में एक प्रेस कांफ्रेंस की भी शिकायत मिली है, जिसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की गयी है। वह बुधवार को राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

नक्सल प्रभावित इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी  एवी होमकर ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान में 2249 बूथ क्रिटिकल (नक्सल प्रभावित) थे, जहां शांतिपूर्ण चुनाव कराना बड़ी चुनौती थी। इसे लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी थी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर 600 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, 60 कंपनी राज्य सशस्त्र बल, 15291 राज्य पुलिस के जवान और लगभग 14000 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गयी थी। वहीं इस चरण में 286 बूथ शैडो एरिया में थे, जहां संचार की अलग व्यवस्थी करनी पड़ी। 225 बूथों पर मतदानकर्मियों को हेलीड्रापिंग के माध्यम से पहुंचाया गया था।

See also  चुनाव के बीच JMM को बड़ा झटका, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी BJP में शामिल

सीआरपीएफ जवान को लगी गोली

लातेहार जिला में गोली लगने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। उसे बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है। किन परिस्थितियों में उसे गोली लगी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान अव्यवस्था फैलाने के आरोप में छह केस दर्ज किये गये हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now