- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

65 साल की महिला से 35 साल के युवक का चल रहा था अफेयर, जब 75 वर्षीय पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो ये हुआ अंजाम

65 साल की महिला से 35 साल के युवक का चल रहा था अफेयर, जब 75 वर्षीय पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो ये हुआ अंजाम

पटना: पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके में 15 अक्टूबर को हुए बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड का पटना पुलिस ने खुलासा किया और इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने डबल मर्डर मामले में खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या की वजह अवैध संबंध है।
पुलिस ने अमित कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद खुलासा किया कि 15 अक्टूबर की सुबह मृतक सुजाता ने फोन कर अमित को घर पर बुलाया। अमित करीब सुबह साढ़े दस बजे घर पर पहुंचा, दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। लेकिन 15 अक्टूबर को सुजाता और अमित को पति एनके श्रीवास्वत ने आपत्तिजनक स्थिति पर पकड़ लिया।

प्रेमी को बुलाकर लड़की कर रही थी रोमांस, अचानक आ गए घरवाले; फिर जो हुआ… VIDEO
रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद अमित ने आनन फानन में एनके श्रीवास्तव के मुंह को तकिये से दबा दिया, सुजाता ने चाकू से उनके शरीर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद अमित को डर हुआ कि वह अब इस मामले में फंस चुका है, फिर उसने सुजाता के हाथों से चाकू छीनकर उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद अमित ने किचन में रखे मसाला पीसने वाले पत्थर से दोनों के सिर पर हमला कर दिया।

See also  रांची में जंगली हाथी कुएं में गिरा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

टिप-टिप बरसा पानी… इतनी हुई अश्लीलता कि जाने लगे लोग, नेताजी और पुलिसवाले ने ली ‘मौज’ VIDEO
पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित नालंदा के हिलसा का रहने वाला है। हत्या के बाद वो सुजाता के हाथ से कंगन, अंगूठी और गले से दो चेन निकाल कर वहां से फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्यारे की पहचान की और फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्यारे की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now