मां की हत्या, लाश के टुकड़े-टुकड़े पूरे घर में फैलाया; महिला की खौफनाक करतूत जानकर रह जाएंगे सन्न

Witchcraft-america

डेस्कः अमेरिका जैसे देश में जादू टोने यानी तंत्रमंत्र की बात शायद आपको आश्चर्यजनक लगे पर यहां की एक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। अमेरिका के केंटुकी की एक 32 साल की महिला को अपनी मां की हत्या करने और उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

टोरिलेना फील्ड्स नाम की इस महिला ने कथित तौर पर अपनी मां की लाश के टुकड़े कर उसे घर के अंदर और बाहर बिछा दिया था जिसे देखकर यहां के अधिकारी भी सकते में आ गए। जानकारी के अनुसार टोरिलेना और उसकी मां ट्रुडी फील्ड्स के बीच तनावपूर्ण संबंध थे। महिला के जादू-टोना की प्रक्रिया में शामिल होने की वजह से उसकी मां उससे अक्सर नाराज रहती थी।

PM Modi ने झारखंड बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट कर दी फाइनल ! कुछ देर में नामों का एलान

केंटुकी स्टेट पुलिस ने खुलासा किया कि जांच तब शुरू हुई जब एक व्यक्ति ने पिछले बुधवार को अधिकारियों को फोन करके एक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना दी। दोपहर के समय पुलिस ब्रियरली रिज रोड स्थित महिला के घर पहुंची। उनके पहुंचने पर टोरिलेना ने सच छिपाने की कोशिश की।

छानबीन के दौरान पुलिस को घर के पीछे के हिस्से में भयवाह दृश्य दिखा। उन्हें खून से सने गद्दे और ट्रुडी फील्ड्स की क्षत-विक्षत लाश मिली। अज्ञात कॉलर जो एक प्रॉपर्टी कॉन्ट्रैक्टर है, कथित तौर पर निशानों का पीछा करते हुए उस भयानक जगह तक पहुंचा था जहां उसे ट्रुडी के अवशेष घास में पड़े हुए मिले। जब अधिकारियों ने घर के अंदर की जांच की तो जांच वह सन्न रह गए।

बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के रिश्तेदार पर राजस्व कर्मचारी को जूते से पीटने का आरोप, FIR दर्ज

पुलिस को पीछे के बरामदे में खून से सना एक डंडा और शरीर के अन्य अंग मिले। पुलिस को ओवन के अंदर स्टेनलेस स्टील के बर्तन में पकाए गए शरीर के अंग भी मिले। ठेकेदार ने ट्रुडी को आखिरी बार देखा था। उसने दावा किया कि उसने उसे प्रॉपर्टी से जुड़े काम के लिए बुलाया था।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस को देर रात टोरिलेना को घर से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। जब वह बाहर निकली तो कथित तौर पर उसके चेहरे, हाथों और कपड़ों पर खून लगा हुआ था। अधिकारी अभी भी इस क्रूर हत्या के विवरण की जांच कर रहे हैं और टोरिलेना को हिरासत में ले लिया गया है।

रांची के सुखदेवनगर सब्जी मंडी में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now