बार-बार जान देने की बात करने लगी बेटी, मां के पूछने पर सुनाई आसिफ और सरवर की दरिंदगी की कहानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड में एक बार फिर से एक नाबालिग के साथ दरिंदगी हुई है। यह मामला तब खुला जब नाबालिग लड़की बार-बार अपनी जान देने की बात करने लगी। वह अचानक से डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी। मां के बहुत पूछने पर 15 साल की लड़की ने आसिफ खान और सरवर खान नाम के दो लड़कों की दरिंदगी की कहानी सुनाई।

नाबालिग के घर में घुसकर दोनों लड़कों ने गैंगरेप किया था। घटना 27 सितंबर दिन की है। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। यह रांची के अनगड़ा के सिकिदिरी थाना क्षेत्र की घटना है। इस संबंध में पीड़िता ने रविवार को सिकिदिरी थाने में कुटे के दो युवक आसिफ खान और सरवर खान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कनाडा में वेटर की नौकरी के लिए कतार में लगे हजारों भारतीय युवा, बेरोजगारी से परेशान; VIDEO

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग का पिता बाहर रहता है। घटना के दिन उसकी मां और छोटा भाई काम के सिलसिले में बोकारो गए थे, जबकि बड़ा भाई कोलकाता गया था। पीड़िता घर में अकेली थी उसी दौरान दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया था।

See also  800 करोड़ के फर्जी GST घोटाला में जमशेदपुर का कारोबारी विक्की गिरफ्तार, ED ने 9 ठिकानों पर की थी छापेमारी

घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना के बाद से नाबालिग डरी-सहमी और गुमसुम रहने लगी थी। वह हमेशा जान देने की बात करती थी। मां के बहुत पूछने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और सोमवार को 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

घर में घुसा चोर, खाना बनाया और धुले कपड़े, मालकिन के लिए छोड़ गया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now