RIMS में बवाल, मेडिकल छात्रा ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप; मारपीट में एक घायल

ruckus_in_rims_ranchi

RIMS: रांची के रिम्स (राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान) में मंगलवार देर रात बवाल हो गया। एमबीबीएस छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि एक महिला गार्ड ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने धक्का-मुक्की और आईडी कार्ड दिखाने पर भी स्टेडियम में न जाने देने का आरोप लगाया है। देर रात छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प भी हुई। एकेडमिक ब्लॉक में छात्र जमा होकर विरोध करने लगे। मारपीट की घटना में एक छात्र के घायल होने की भी खबर है।

छात्रों और सुरक्षा गार्डों में झड़प

छात्रों का कहना है कि रिम्स के गार्ड बाहर के लोगों को छोड़ यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों पर ही हावी हो जाते हैं। दरअसल, बाहर के लोगों को रिम्स के क्षेत्र में घूमने की मनाही है। इस कारण विद्यार्थियों को आईडी कार्ड साथ रखने के लिए कहा जाता है। देर रात आईडी कार्ड को लेकर ही छात्रों और सुरक्षा गार्डों में झड़प शुरू हुई।

See also  बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR किया रद्द

नाराजगी की खबरों के बीच बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, चंपाई सोरेन को लेकर कई घंटों बाद जारी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

मेडिकल छात्रा ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शाम 7 बजे एक महिला गार्ड ने रिम्स की एक छात्रा को आईडी कार्ड दिखाने के बाद भी स्टेडियम में घुसने से मना किया। छात्रा का आरोप है कि महिला गार्ड ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का-मुक्की भी की, जबकि उस समय स्टेडियम के अंदर बाहरी लोग भी उपस्थित थे। जिनके बारे में पूछे जाने पर गार्ड ने कोई जानकारी नहीं दी। विद्यार्थी जब उस छात्रा के हित में बात करने आए तो महिला गार्ड ने नशे में धुत, हथियार बंद सहकर्मियों को बुलाया, जो अर्धनग्न अवस्था में थे।

कार्रवाई की मांग

सुरक्षा गार्डों ने विद्यार्थियों को घेर कर धमकी दी कि किसी को जाने नहीं देंगे और शटर बंद करने लगे। इतने में वो महिला गार्ड मौके से भाग गई और उसके सहकर्मी छात्रों के साथ हाथापाई पर उतर आए। रिम्स के उप चिकित्सा अधीक्षक ने आकर मौके का जायजा लिया और विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

See also  'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' के नारे पर गर्म हो गए मुख्यमंत्री, कहा-हम जिंदाबाद कहेंगे अगली बार RJD को एक सीट भी नहीं आएगा

Jharkhand में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now