चंपाई सोरेन देंगे हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2024

दिल्ली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कहा- दो दिनों के लिए आया हूं, जो भी फैसला लिया जाएगा, बता दिया जाएगा

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी अलग राजनीति राह ले ली है। अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में उन्होने मीडिया से बात करते चंपाई सोरेन ने कहा कि वो एक हफ्ते के अंदर हेमंत सोरेन कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे।

 

जमीन घोटाले में आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन को जमानत
उन्होने कहा कि वो सन्यास नहीं लेंगे, जो नया अध्याय शुरू किया है, हम संगठन को मजबूत करेंगे, नया संगठन, रास्ता में कोई अच्छा दोस्त मिला तो दोस्ती करके आगे समाज का और इस राज्य का सेवा करूंगा। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि आप नया संगठन खड़ा करेंगे तो आपके पास समय कम है। इसके जवाब में चंपाई सोरेन ने कहा कि इससे आपको क्या परेशानी है। जब यहां पर एक दिन में 40-50 हजार आदमी आ गया तो आप लोगों को क्या परेशानी है यहां पर। आज भी 30-40 हजार लोग आ गया तो नया बनाने में हमें क्या तकलीफ है। हम नया भी पार्टी बना सकता है, अच्छा दोस्त मिल गया तो उसके साथ भी जा सकता है। एक हफ्ते के अंदर सबकुछ साफ हो जाएगा। हमने बोल दिया नया अध्याय शुरू कर रहे है, अब हम एक जगह ही रह सकते है, कब इस्तीफा देंगे उसका समय बता देंगे।

See also  चतरा में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में चौकीदार घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now