मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन पर देंगे झारखंड की बहनों को तोहफा, मईंया सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी अकाउंट में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2024

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

रांची: रक्षा बंधन के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की महिलाओं को रक्षा बंधन पर तोहफा देने की तैयारी कर रहे है। झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की राशि रक्षा बंधन के दिन वितरित करने की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर चल रही है।
मुख्यमंत्री चाहते है कि रक्षा बंधन के दिन ही वो झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत उपहार स्वरूप महिलाओं के अकाउंट में एक हजार रूपया भेजा जाए। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से 151 महिलाओं के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से एक हजार रूपया भेजेंगे। इसके साथ ही झारखंड में इस योजना की विधिवत शुरूआत हो जाएगी। जिन महिलाओं द्वारा भरे गए अकाउंट में कोई गड़गड़ी नहीं पाई जाएगी उनके खाते में एक हजार रूपये जाने शुरू हो जाएंगे और हर महीने की 15 तारीख को राशि खाते में चली जाएगी।
झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच के करीब 48 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। शुरूआती दिक्कत के बाद इस योजना में पंजीयन ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार तक 29 लाख आवेदन आ चुके है। इस योजना को लेकर मिल रहे उत्साह से मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आ रहे है। सोमवार को उन्होने योजना के पंजीयन की रफ्तार को लेकर पोस्ट किया कि पंचायत से लेकर ज़िलों, विभागों एवं मंत्रालय के सभी कर्मियों को साधुवाद

See also  सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने नेशनल इंटर स्कूल इंटर-डिसिप्लिनरी आर्ट्स कॉन्क्लेव ‘‘प्रतिध्वनि‘‘ के दूसरे संस्करण की मेजबानी की

आपकी अथक मेहनत के कारण –

✅ हम आज शाम 7 बजे तक क़रीब 29 लाख बहनों का सफलतापूर्वक निबंधन कर चुके हैं

✅ आज मध्य रात्रि तक यह आँकड़ा 30 लाख पार कर जाने की पूरी उम्मीद है।

✅ इस माह के अंत से पहले सब बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त भेज दी जायेगी।

हम यह योजना फ़रवरी से लागू करना चाहते थे पर विपक्ष की झूठे साज़िशों को नाकाम करने में समय लगा जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ 🙏🏽

पर अब और विलंब नहीं होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now