देवेंद्र महतो की तबियत बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली किया गया रवाना, पुलिस लाठीचार्ज में हुए थे घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2024

देवेंद्र महतो की तबियत बिगड़ी, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली किया गया रवाना, पुलिस लाठीचार्ज में हुए थे घायल

रांची: जेबीकेएसएस के नेता और रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे देवेंद्र नाथ महतो की तबियत बुधवार को बिगड़ गई। युवा छात्र नेता की तबियत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हे दिल्ली बेहतर इलाज के लिए रवाना कर दिया गया है।

देवेंद्र महतो समेत 19 नामजद और 1500 सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम आवास घेरने को लेकर केस दर्ज
सहायक पुलिसकर्मियों के समर्थन में हो रहे मुख्यमंत्री आवास घेराव में प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में देवेंद्र नाथ महतो घायल हो गए थे। लाठीचार्ज में उनके पेट और सीने के अंदर चोट लगी थी। हालत में सुधार नहीं होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो को दिल्ली भेजा गया है। मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान देवेंद्र महतो समेत 19 नामजद और 1500 सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार के बयान पर लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

See also  झारखंड के पुलिसकर्मियों की मौत पर मिलेंगे 10 लाख रुपए, पहले से है 1 करोड़ का बीमा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now