लातेहार में बहू का शव फंदे से लटका मिला, ससुरालवालों पर हत्या का शक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

बालूमाथ कविता

लातेहार: बालूमाथ के भामाशाह नगर( तेली टोला ) स्थित भुनेश्वर साव के मकान में उनकी बहू कविता देवी उम्र लगभग 24 वर्ष पति जगन्नाथ साहू एक कमरे से फांसी से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस सूचना पाते ही शव को अपने कब्जे में लेकर आंत्य परीक्षण के लिए लातेहार सदर भेज दिया है। इधर लड़की के परिजन सूचना पाते ही बालूमाथ ग्राम आ गए और पुलिस को आवेदन देकर अपने पुत्री के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पर अत्याचार करते रहते थे। तथा बार-बार दहेज की मांग करते थे इसके पूर्व में भी बहुत अधिक मारपीट होती थी । कविता के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ लगातार हो रही बदसलूकी के लिए उन्होंने सामाजिक बैठक करा कर सुलह की कोशिश भी की थी लेकिन ससुराल वाले माने नहीं ।

See also  लातेहार में घर पर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now