- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

सांप ने झारखंड के युवक को दो बार डसा, नाराज युवक ने तीन बार सांप को काटा, सांप की मौत, युवक जिंदा

सांप ने झारखंड के युवक को दो बार डसा, नाराज युवक ने तीन बार सांप को कांटा, सांप की मौत, युवक जिंदा

पटना: नवादा में एक अनोखा मामला सामने आया है। झारखंड के लातेहार के रहने वाले एक युवक को सांप ने दो बार डसा, नाराज युवक ने सांप को तीन बार काट लिया। इसके बाद सांप की मौत हो गई जबकि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान खतरे से बाहर है।

शर्मनाकः संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था Teacher! छात्रा के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल
लातेहार के पाण्डुका के रहने वाले संतोष लोहार नवादा के रजौली में रेलेवे प्रोजेक्ट में मजदूरी कर रहे थे। रजौली के जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस काम में जो भी मजदूर लगे है वो सभी बैस कैंप में सो रहे थे इसी दौरान संतोष को एक सांप ने काट लिया। सांप के दो बार डसने की वजह से संतोष गुस्से में आ गया और उसने लोहे के सरिया की मदद से सांप को पकड़ा और उसे तीन बार काट लिया, जिससे सांप की मौके पर मौत हो गई।

See also  झारखंड में दूसरे दिन भी JES के तबादले का दौर जारी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी की अधिसूचना

NEET Paper Leak: पेपर लीक में सीबीआई ने धनबाद से बंटी को उठाया, 5 फोन, बैंक खाते, गाड़ी व जमीन के मिले कागजात
दूसरी ओर रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो संतोष को फौरन अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोष का इलाज कर रहे डॉक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि संतोष अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। इस अजीबो गरीब घटना सुनने के बाद अस्पताल में संतोष के देखने के लिए लोग आ रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now