NEET Paper Leak: पेपर लीक में सीबीआई ने धनबाद से बंटी को उठाया, 5 फोन, बैंक खाते, गाड़ी व जमीन के मिले कागजात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2024

NEET पेपर लीक में CBI की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग से प्रिंसिपल सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार!

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीबीआई की टीम ने झारखंड के धनबाद स्थित झरिया से एक अन्य आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। अहले सुबह बंटी को झरिया के एक रिहायशी इलाके से पकड़ा गया। उसके घर की तलाशी में चार-पांच मोबाइल फोन, करीब आधा दर्जन बैंक खाते, जमीन एवं गाड़ी के कागजात बरामद हुए हैं। इनकी जांच चल रही है। इससे पहले सीबीआई ने बुधवार को नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड में से एक अमन सिंह को धनबाद से ही गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को बंटी की गिरफ्तारी हुई।

हालांकि सीबीआई ने अधिकृत तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि बंटी को भी स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर पटना लाया जा सकता है। दूसरी ओर, पेपर लीक के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल अमन सिंह को चार दिनों के रिमांड पर लेकर सीबीआई पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक की पूरी साजिश में इसकी भूमिका अहम बताई जा रही है। पूछताछ में और भी राज खुल सकते हैं।

See also  बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल

Irfan Ansari समेत तीन विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ी राहतः जब्त 55 लाख रूपये और पासपोर्ट लौटाने का आदेश

नीट मामले की सीबीआई कर रही जांच

नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई ने 23 जून से शुरू की थी। तब से केंद्रीय जांच टीम के स्तर से इस मामले में गिरफ्तारी से जुड़ी यह चौथी कार्रवाई है। सबसे पहले बिहार से दो आरोपियों मनीष और आशुतोष को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद हजारीबाग से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें परीक्षा केंद्र ओएसिस स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य समेत अन्य शामिल हैं। इसके बाद अमन और अब बंटी की गिरफ्तारी की गई है। इन सभी के माध्यम से मुख्य आरोपित रॉकी उर्फ राकेश कुमार, संजीव मुखिया के अलावा बड़े सेटरों के गिरेबान तक पहुंचा जा सकता है।

पूर्व सीएम Champai Soren का छलका दर्द, बोले-शिक्षक नियुक्ति पत्र नहीं बांट सकने का है अफसोस

कई आरोपियों से हो रही पूछताछ

इधर, इस मामले में सीबीआई ने पांच गिरफ्तार आरोपियों को दोबारा चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें चिंटू, मुकेश, मनीष, आशुतोष और अमन शामिल हैं। पहले इन्हें सात दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। इनके अलावा पहले से हजारीबाग से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यहां लाए गए प्राचार्य एहसान उल हक, उप-प्राचार्य इम्तियाज और जमालुद्दीन शामिल है।

See also  झारखंड CID का खुलासा, धनबाद सहित इन शहरों में सहारा ने बिना बताए बेच दी सैकड़ों जमीनें

इन सभी से रॉकी, संजीव समेत अन्य के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। प्रश्न-पत्र किसने सबसे पहले निकाला, कहां हल कराया गया, कहां-कहां इसे सर्कुलेट किया गया समेत ऐसे अन्य सवाल के जवाब ढूंढने में जांच टीम जुटी हुई है। सेटरों के भागकर नेपाल या अन्य किन स्थान पर जाकर छिपने की आशंका है, इन बातों की जानकारी भी निकलवाने में टीम लगी हुई है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की कई प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति,देखिये बिहार-झारखंड में किसी मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now