गुमला के हरीनाखाड़ जंगल में 35 केन बम मिलने से हड़कंप, बम की तलाश में आज चलेगा सर्च अभियान

चतरा के टंडवा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरने से तीन मजदूर दबे, दो की मौत

गुमला: जिले के अति नक्सल प्रभावित हरीनाखाड़ जंगल में 35 केन बम बरामद किये गए है। जंगल में चलाये गए सर्च अभियान के दौरान तीन दर्जन केन बम बरामद किया गया है।

रामगढ़ में JMM नेता के रिश्तेदार और कोयला कारोबारी को मारी गोली, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती

गुरूवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में जमीन के नीचे तार निकला हुआ दिख रहा है उसके बाद गुमला पुलिस ने रांची से एंटी बम स्क्कायड दस्ते को बुलाया। टीम ने गांव के जमीन में केन बम की खोज शुरू की तो एक के बाद एक 35 केन बम बरामद किये गए। टीम ने सभी बम को डिफ्यूज कर दिया है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए गांव में कई जगहों पर बम लगाया था। कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल भी हुए।

Anant Radhika Wedding: महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी पहुंचे संगीत समारोह में, हेमंत सोरेन को भी मिला है न्यौता
केन बम मिलने की पुष्टि करते हुए एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि भारी मात्रा में केन बम बरामद किया गया है। अभी और बरामद होने की संभावना है। चूंकि रात होने के बाद सुरक्षा को लेकर टीम वापस लौट आई है। शनिवार को फिर से एंटी बम स्क्वायड टीम द्वारा गांव पहुंचकर सर्च अभियान चलाया जाएगा। बम कितना पुराना है इसकी भी जांच की जाएगी। नक्सलियों की गतिविधि थम सी गई है। केन बम बरामद होने से पुलिस अलर्ट मोड़ में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now