Anant Radhika Wedding: महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी पहुंचे संगीत समारोह में, हेमंत सोरेन को भी मिला है न्यौता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2024

Dhoni

मुंबई: जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में झारखंड के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी शानदार और दिलकश लुक में नजर आए। बारह जुलाई को Anant Radhika Wedding है । 

धोनी और साक्षी का लुक लजावाब

ज्यादातर ब्लू जर्सी और पीली जर्सी में नजर आने वाले माही जैसे ही समारोह में पहुंचे पपराजी (कैमरापर्सन) में होड़ मच गई की किसका फ्रेम सबसे बेहतर होता है । धोनी ने भी हल्की मुस्कान के साथ पोज दिया और साक्षी के साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाई। पूर्व क्रिकेट कप्तान शेरवानी में थे वहीं साक्षी धोनी हल्के गुलाबी रंग के लिबास में थी । दोनों बहुत खुश नजर आ रहे थे । 

 

See also  2 लाख की कंपनी बनाई और हड़प ली 103 एकड़ जमीन, झारखंड के जमीन घोटाले की पूरी कहानी

संगीत समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज पहुंचे

संगीत समारोह में देश के जाने-माने दिग्गज पहुंचे । चाहे बॉलीवुड के सितारे हो या फिर स्पोर्ट्स स्टार । सभी इस Anant Radhika Wedding से पहले संगीत समारोह में शिरकत करने आए । रणबीर कपूर आलिया भट्ट, अमीषा पटेल, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन समेत बॉलीवुड के कई सितारे यहां पर पहुंचे थे ।

Hemant

हेमंत सोरेन को भी मिला निमंत्रण

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र श्री अनंत अंबानी के शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र मिला है ।  एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज झारखंड ने मुलाकात कर विवाह निमंत्रण पत्र भेंट की। ज्ञातव्य है कि रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र श्री अनंत अंबानी का विवाह आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई एंटीलिया में सम्पन्न होगी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now