- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

CBI की टीम ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर पहुंची स्कूल, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कर रही है जांच

CBI की ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर पहुंची स्कूल, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कर रही है जांच

हजारीबाग: सीबीआई की टीम नीट पेपर लीक मामले में पिछले तीन दिनों से हजारीबाग में डेरा डाले हुए है। बुधवार को उसने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानउल हक के साथ 10 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। इन सभी से चरही स्थित सीसीएल के गेस्ट हाउस में रखकर सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।

NEET Paper Leak: एक फोन कॉल ने खोल दी नीट पेपर लीक का राज, पुलिस ने समझा फर्जी कॉल
गुरूवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची है। सीबीआई की टीम ने अपने साथ स्कूल के प्रिंसिपल को भी रखा हुआ है। सीबीआई की सात सदस्यीय टीम स्कूल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और जरूरी दस्तावेज एवं साक्ष्य जुटा रही है। बताया जाता है कि कुछ अहम एविडेंस सीबीआई के हाथ लगे हैं. वहीं बीती रात कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए थे।आज फिर से उनसे पूछताछ की जा रही है।

See also  रांची में ACB की कार्रवाई, नामकुम के घुसखोर दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now