Bihar में एक और पुल उद्घाटन से पहले हुआ ध्वस्त, अररिया के बकरा नदी पर बन रहा था ब्रिज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2024

Bihar में एक और पुल उद्घाटन से पहले हुआ ध्वस्त, अररिया के बकरा नदी पर बन रहा था ब्रिज

अररिया: बिहार में उद्घाटन से पहले एक और पुल ध्वस्त हो गया है, ताजा मामला अररिया के बकरा नदी पर बन रहा पुल है। करोड़ों की लागत से बना पुल निर्माण के दौरान ही गिर गया। नदी में पानी का बहाव थोड़ा तेज हुआ और पुल ध्वस्त हो गया।
araraiya pul
सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया।12 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप सिंह की मांग पर हो रहा था। बता दें कि बकरा नदी व कुर्साकाटा के बीच डोमरा बांध पर इस पुल का निर्माण हो रहा था, उक्त पुल के निर्माण को लेकर हाल के दिनों में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने ले जाकर कार्य दिखाया था। यह बात भी हुई थी कि बाढ़ से पूर्व पुल के और नदी के दोनों साइड में कटावरोधी कार्य किये जायेंगे ,उससे पहले पुल ध्वस्त हो गया।
araria
अररिया में ठेकेदार और विभागीय लापरवाही के कारण 12 करोड़ की लागत से बन रहे पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गया।

See also  डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, चिकित्सा जगत के लिए बताया अपूरणीय क्षति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now