- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Jharkhand से अन्नपूर्णा देवी और Bihar से गिरिराज सिंह फिर से बनेंगी मोदी सरकार में मंत्री, शपथग्रहण से पहले पीएम से मिलने पहुंची

Jharkhand से अन्नपूर्णा देवी और Bihar से गिरिराज सिंह फिर से बनेंगी मोदी सरकार में मंत्री, शपथग्रहण से पहले पीएम से मिलने पहुंची

रांची: नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में कौन कौन कैबिनेट में शामिल हो रहा है। उसपर सभी की निगाहें लगी हुई है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में बीजेपी के अलावा मुख्य सहयोगी जेडीयू और टीडीपी भी कैबिनेट में शामिल हो रहे है।

नई सरकार में राजनाथ सिंह, अमित शाह,नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारामण, अश्विनी वैश्नव, मनोहर लाल खट्टर , पियूष गोयल, श्रीपद नायक, राव इंद्रजीत, अुर्जन मेघवाल,जितिन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, वीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर ,भूपेंद्र यादव और अनुराग ठाकुर बीजेपी कोटे से मंत्री बन रहे है। बीजेपी गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगा।

टीडीपी से राममोहन नायडू, डॉ चंद्रशेखर पेम्मासामनी मंत्री बन रहे है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल और आरएलडी के जयंत चौधरी मंत्री बनेंगे।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, और चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बन रहे है। जेडीयू से ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बन रहे है। जीतन झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, चंद्रप्रकाश चौधरी, नित्यानंद रायऔर बिहार बीजेपी से गिरिराज सिंह एक बार फिर मोदी सरकार में मंत्री बन रहे है। सभी नेता पीएम आवास पर मौजूद है।

See also  गया के महाबोधि मंदिर परिसर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच हुई घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now