- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

NDA पेश करेगी सरकार बनाने का दावा, नीतीश और नायडू आज सौंपेंगे समर्थन पत्र

NDA पेश करेगी सरकार बनाने का दावा, नीतीश और नायडू आज सौंपेंगे समर्थन पत्र

दिल्ली: केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है। 2014 और 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत आया था लेकिन 2024 के चुनाव 240 सीट ही ला सकी है। इस बार एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। इस सरकार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की भूमिका बहुत अहम हो गई है।

नीतीश कुमाार बुधवार दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंच रहे है। उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान भी होंगे। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी बुधवार को दिल्ली पहुंच रहे है। जेडीयू और टीडीपी बीजेपी को अपना समर्थन पत्र सौंपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस चुनाव में जेडीयू के 12 और टीडीपी के 16 सांसद चुनकर आये है। चिराग पासवान की पार्टी से पांच सांसद चुने गए है।

See also  रांची में DSP हथियार तस्कर के पास कस्टमर बनकर पहुंचे, डील फाइनल होते ही 5 को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now