Loksabha Election : थम गया चुनावी शोर, झारखंड के चार और बिहार के पांच लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2024

Vidhan Sabha Chunav 2026:असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू

रांची: चौथे चरण के मतदान के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। बिहार के पांच और झारखंड के चार सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। झारखंड के लोहरदगा, पलामू, खूंटी और सिंहभूम सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी और बिहार के उजियारपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय और मुंगेर सीट पर भी सोमवार को मतदान होना है।

Gandey से विधायक रहे जेपी वर्मा को JMM ने पार्टी से किया निलंबित, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतर गये थे मैदान में
खूंटी सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दाव पर है, उनके सामने एक बार फिर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा है। 2019 को चुनाव अर्जुन मुंडा बहुत कम अंतर से जीत पाए थे। लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत, बीजेपी के समीर उरांव और जेएमएम के बागी उम्मीदवार चमरा लिंडा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2019 को चुनाव बहुत कम अंतर से कांग्रेस के सुखदेव भगत बीजेपी के सुदर्शन भगत से हार गये थे। पलामू सीट पर एक बार फिर बीजेपी के बीडी राम उम्मीदवार है उनके सामने आरजेडी से ममता भुईयां चुनाव मैदान में है। सिंहभूम सीट पर बीजेपी की ओर से गीता कोड़ा और जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री जोबा मांझी चुनाव मैदान में है। पिछले चुनाव में गीता कोड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी।

See also  गैंगरेप के दौरान महिला के साथ हैवानियत, बच्चादानी पड़ी थी बाहर, प्राइवेट पार्ट में सरिया डालने का शक

बिहार के उजियारपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और आरजेडी से पूर्व मंत्री आलोक मेहता आमने-सामने है। दरभंगा सीट पर बीजेपी की ओर से गोपालजी ठाकुर और आरजेडी की ओर से पूर्व मंत्री ललित यादव आमने-सामने है। समस्तीपुर की सीट पर बिहार सरकार के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच मुकाबला है। नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चिराग पासवान की पार्टी से उम्मीदवार है तो नीतीश सरकार में ही मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में खड़े है। बेगूसराय सीट पर एक बार फिर बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में है। मुंगेर सीट पर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now