- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Lalu Yadav को चुनावी मैदान में शिकस्त देने वाले रंजन यादव RJD में हुए शामिल, चुनाव में मीसा भारती का होगा फायदा!

Lalu Yadav को चुनावी मैदान में शिकस्त देने वाले रंजन यादव RJD में हुए शामिल, चुनाव में मीसा भारती का होगा फायदा!

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के पुराने साथी और 2009 के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्रा सीट से उन्हे शिकस्त देने वाले रंजन यादव गुरूवार को आरजेडी में शामिल हो गए। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले रंजन यादव ने राबड़ी आवास जाकर लालू यादव से मुलाकात की थी।

लालू को हराया था

पाटलिपुत्रा सीट से सांसद रह चुके रंजन यादव ने 2009 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को हराया था। लालू के पुराने साथी रंजन यादव को लालू का राजनीतिक गुरू भी कहा जाता है। माना जाता है कि लालू यादव को राजनीतिक में इंट्री दिलाने और मुख्यमंत्री बनवाने में रंजन यादव की बहुत बड़ी भूमिका रही थी। रंजन यादव दो बार राज्यसभा के सांसद भी रह चुके है। 2009 में जेडीयू ने उन्हे पाटलिपुत्रा सीट से उम्मीदवार बनाया था और उन्होने उस चुनाव में लालू यादव को शिकस्त दी। बाद में जेडीयू से मोहभंग होने के बाद वो कुछ समय के लिए बीजेपी में भी शामिल हुए। राजनीतिक हाशिये में रहे रंजन यादव ने अपनी एक राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रवादी भी बनाई थी। आरजेडी में शामिल होने से पहले वो जेडीयू के वरिष्ठ सदस्य थे।

See also  बिहार में सियासी पारा चरम पर, BJP, JDU और RJD की बैठक जारी, नीतीश कल सुबह 10 बजे देंगे इस्तीफा, मांझी ने शाम 7 बजे बुलाई बैठक

lalu ranjan yadav
मीसा भारती को क्या होगा फायदा

पाटलिपुत्रा लोकसभा सीट से अपनी राजनीतिक पारी खत्म होने के बाद रंजन यादव काफी समय तक जेडीयू में भी हाशिये पर रहे। पाटलिपुत्रा सीट से पिछले दो बार से बीजेपी के रामकृपाल यादव सांसद है इस बार भी बीजेपी ने उन्हे ही उम्मीदवार बनाया है। 2014 और 2019 के चुनाव में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती रामकृपाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी और उन्हे हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर मीसा भारती और रामकृपाल यादव इस चुनाव में आमने सामने है। माना जा रहा है कि रंजन यादव के आरजेडी में शामिल होने के बाद मीसा भारती की राह आसान हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now