JMM ने ओडिशा के मयूरभंज से शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन को बनाया उम्मीदवार

JMM ने ओडिशा के मयूरभंज से अंजनी सोरेन को बनाया उम्मीदवार

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के बाहर भी अपने लोकसभा उम्मीदवार को उतारा है। जेएमएम ने ओडिशा के मयूरभंज से अंजनी सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन निर्देश पर पार्टी ने अंजनी को चुनाव मैदान में उतारा है। राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अंजनी को उम्मीदवार बनाये जाने पर बधाई और शुभकामनाए दी है।

मयूरभंज सीट पर हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन का मुकाबला बीजेपी के नबा चरण माझी और बीजेडी के सुदाम मरांडी से होगा। सुदाम कभी ओडिशा में जेएमएम की कमान संभालते थे, इस बार बीजेडी ने उन्हे उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने इस बार मयूरभंज सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू की जगह नबा चरण माझी को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के चुनाव में भी अंजनी सोरेन मयूरभंज से चुनाव लड़ी थी तक उनको 1 लाख 35 हजार 552 वोट मिला था और वो तीसरे नंबर पर रही थी। इस सीट पर इस बार कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं दिया है और बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है ऐसे में चुनाव दिलचस्प हो गया है।

See also  चतरा में बन चुका है दुनिया का ड्रग्स सेंटर, फिर मिले 2 करोड़ रुपए की अफीम और हेरोइन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now