ओवरलोड ऑटो पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ऑटो पर 16 लोग थे सवार

पलामू : इस वक्त की बड़ी खबर पलामू से आ रही है , जहां एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा के पास ऑटो पलटने सेदो बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

लोहरदगा में बड़ा हादसाः रामनवमी जुलूस के दौरान DJ गाड़ी पलटी, एक की मौत, दो दर्जन घायल

ओवरलोड थी ऑटो

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो (overload auto)पर 16 लोग सवार थे। नियंत्रण खोने के बाद तेज रफ्तार ऑटो पलट गई जिसमें दो बच्ची समेत तीन लोग की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। सदर थाना प्रभारी उत्तम राय ने इस घटना की पुष्टि की है।

बरौरा शरीफ से चादरपोशी कर सभी लौट रहे थे वापस

मृतक और जख्मी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले हैं,मृतक की पहचान 43 वर्षीय जुगनू बीबी, सात वर्षीय सान्या प्रवीण और आठ वर्षीय सायबा के रूप में हुई है। सभी जख्मी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है।मृतक के परिजन एवं अन्य लोगों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल चौक को जाम कर दिया था।हंगामे के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल छोड़कर चले गये थे। बाद में पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और डॉक्टर अस्पताल लौटे।सभी लोग पलामू-चतरा बॉडर पर स्थित बरौरा शरीफ में चादरपोशी करके लौट रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now