- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

झारखंड में 15 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर, आत्मसमर्पण करने वालों में एक नाबालिग भी

चाईबासा : झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के द्वारा चलाये जा रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान का झारखंड के नक्सली संगठनों पर व्यापक असर देखा जा रहा है। प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के ईआरबी का संचालन कर रहे केंद्रीय समिति सदस्य मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी उर्फ अनल एवं अन्य सदस्यों द्वारा स्थानीय लोगों के दोहन से नाराज होकर 15 नक्सलियों ने गुरूवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

sarendar
सरेंडर करने वाले 15 नक्सलियों में एक नाबलिग नक्सली भी है। इन नक्सलियों के सरेंडर से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन पर करारा प्रहार हुआ है। इसका संचालन केंद्रीय समिति सदस्य मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी उर्फ अनल, असीम मंडल, सुशांत उर्फ अनमोल, मेहनत उर्फ मोछू, अजय महतो उर्फ बुधराम, पिंटू लोहरा, अश्विन, कांडे होनहाग एवं सागेन अंगरिया के नेतृत्व में किया जा रहा है।
गुरूवार को नक्सलियों ने कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर सहित सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने  आत्मसमर्पण किया।

See also  रामगढ़ में पुलिस वाहन के टक्कर मारने से दो युवकों की मौत

chaibasa sarendar
सरेंडर करने वाले भाकपा माओवादी के नाम
1.प्रधान कोड़ा उर्फ देवेन कोड़ा (45)
2.चंद्रमोहन उर्फ चंद्रो अंगारिया उर्फ रोशन (29)
3.पगला गोप उर्फ घासीराम गोप (49)
4.विजय बोयपाई उर्फ अमन बोयपाई (23)
5.गंगा राम पुरती उर्फ मोटरा पुरती (19)
6.बोयो कोड़ा (46)
7.जोगेन कोड़ा (44)
8.पेलोंग कोड़ा उर्फ नीशा कोड़ा (19)
9.सोनू चांपिया (19)
10.रामजा पुरती उर्फ डुगूद पुरती (49)
11. नाबालिग
12.सोहन सिंह हेम्ब्रम उर्फ सीनू (24)
13. डोरन चांपिया उर्फ गोलमाय (23)
14. सुशील उर्फ मोगा चांपिया (50)
15. मनी चांपिया (40)

manoj ratan chouthe

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now