- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

21 अप्रैल को महागठबंधन का रांची में शक्ति प्रदर्शन, JMM विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया बड़ा फैसला

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में हुई जेएमएम विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कई फैसले लिये गए। जेएमएम विधायक दल की बैठक में तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। जेएमएम ने गुरूवार को गिरिडीह और दुमका में उम्मीदवार का एलान कर दिया था लेकिन तीन अन्य सीटों को लेकर इस बैठक में मंथन किया गया।
बैठक में लिये गए फैसले के बाद जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की सहमति मिलने के बाद जेएमएम बचे हुए तीन सीटों पर उम्मीदवार का एलान करेगी। इस बैठक में 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में महागठबंधन की बड़ी रैली करने का भी फैसला लिया गया। इस रैली में महागठबंधन के बड़े नेता शामिल होंगे। उलगुलान न्याय रैली में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे जैसे इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के रैली में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस रैली से झारखंड में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज होगा।

See also  बिहार में महागठबंधन खत्म होने के कगार पर ! लालू की बेटी ने नीतीश पर बोला अबतक का सबसे बड़ा हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now