मुंबई के नेता संजय निरुपम को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, पार्टी के खिलाफ कर रहे थे काम, मोदी के तारीफों की बांध रहे थे पुल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2024

दिल्लीः मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम को कांग्रेस ने छह सालों के लिए पार्टी से निकाल दिया है । संजय निरुपम पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप है । हाल के दिनों में संजय निरुपम लगातार पार्टी के खिलाफ अलग-अलग मंच से बोल रहे थे । कुछ दिनों पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के गुणगान करना शुरु कर दिया था । उन्होंने एक्स पर लिखा था

 

तीन चीजे हमेशा बढ़ती है…
सोने का भाव,
लड़की की उम्र,
और मोदी की लोकप्रियता

इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि संजय निरुपम पर कभी भी गाज गिर सकती है । आखिरकार आलाकमान ने यह फैसला कर ही लिया ।

Sanjay Nirupam

कॉंग्रेस पार्टी मेरे लिए ज़्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे।
बल्कि अपनी बची-ख़ुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे।
वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है।
मैंने जो एक हफ़्ते की अवधि दी थी,वह आज पूरी हो गई है।
कल मैं खुद फ़ैसला ले लूँगा।

संजय निरुपम ने शिवसेना से अपनी शुरुआत की थी । वे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मुंबई की छह लोकसभा सीट में से मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट समेत चार के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद निरुपम ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधा था । निरुपम उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

See also  ऑपरेशन 'सिंदूर' के लिए बहावलपुर को ही क्यों चुना? लश्कर और जैश दोनों से कनेक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now