- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट एक अप्रैल को करेगी सुनवाई

Hemant soren ने एक दिन की मांगी एक दिन की औपबंधिक जमानत

रांची : जमीन घोटाला में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एसपीएल याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। जस्टिस सूर्यकांत और विश्वनाथन की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए मामले पर सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फरवरी महीने में हुए विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने के लिए पीएमएलए के विशेष कोर्ट से अनुमति की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का रूख करते हुए अनुमति मांगी की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनके अनुमति की मांग को खारिज कर दिया। जिसके बाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए याचिका दाखिल की थी।

See also  कार में विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घुम रहे थे 3 लड़के, जयराम महतो की पार्टी JLKM का लिखा था नाम, पुलिस ने पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now