साइक्लोन का रांची-लोहरदगा में दिखा असर, जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, जलजमाव ने खोली नगर निगम की पोल

रांची/लोहरदगा : राजधानी रांची-लोहरदगा सहित आसपास के इलाकों में साइक्लोन का असर देखा गया है।
शाम चार बजे के आसपास रांची और लोहरदगा में जोरदार बारिश हुई। तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।

ola

लोहरदगा शहरी क्षेत्र में सोमवार को दूसरे पहर में एक बार फिर से मौसम बदल गया। अचानक से बादल घिर आए और आंधी व तेज गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश होने लगी। जिसके बाद ओला भी पड़ने लगा। ओलापात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। चना, सरसों, गेहूं आदि की फसल को ओलापात से नुकसान पहुंच सकता है। लोहरदगा के कई इलाकों में बारिश के साथ ओला पड़ने की खबर है। हालांकि फसलों को हुए नुकसान की जानकारी कृषि विभाग द्वारा जांच के बाद ही मिलेगी। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। विगत दो-तीन दिनों के दौरान दिन के समय तापमान बढ़ जा रहा था। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा था। सर्दी-खांसी, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को प्रभावित कर रही थी। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को एक बार फिर से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में आंधी-बारिश और गर्जन से जनजीवन बेहाल हो गया। बाजार व्यवस्था पर भी इसका असर दिख रहा है। बारिश से बाजार में सन्नाटा पसर गया है। लोहरदगा शहरी क्षेत्र में तेज बारिश ने नगर परिषद प्रशासन के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। नाली के जाम होने के कारण बारिश के बाद नाली का गंदा पानी सड़क पर आ गया, जिससे आमलोगों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

jaljamv

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now