- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जेल में बंद रहकर हेमंत सोरेन लड़ेंगे दुमका से लोकसभा का चुनाव! JMM बना रही है रणनीति

Hemant Soren

रांची : जमीन घोटाला में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी झारखंड मुक्ति मोर्चा कर रही है। जेएमएम के सूत्र बताते है कि दुमका से उन्हे चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अगर ऐसा हुआ तो संभावना है कि जेल में बंद रहते हुए हेमंत सोरेन चुनाव मैदान में उतरेंगे।
दुमका से चुनाव लड़ने को लेकर जेएमएम की ये सोच है कि अगर ऐसा हुआ तो इसका असर पूरे झारखंड में आदिवासी वोट बैंक पर पड़ सकता है। जनता के बीच ये मैसेज देने की कोशिश होगी कि बीजेपी के षड्यंत्र की वजह से हेमंत सोरेन जेल में बंद है और उनको वोट देकर जीत दिलाये ताकि बीजेपी को ये मैसेज जाए कि हेमंत सोरेन जेल में बंद होने के बावजूद चुनाव लड़ सकते है और जीत भी सकते है। जेएमएम इसे एक भावनात्मक मुद्दा बनाकर झारखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि पिछली बार दुमका की सीट से शिबू सोरेन चुनाव लड़े थे और उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। इस बार स्वास्थ्य कारणों से शिबू सोरेन चुनाव नहीं लड़ेंगे इसलिए पूरी संभावना है कि सोरेन परिवार का ही कोई सदस्य दुमका से चुनाव लड़े, क्योकि ये उनका पारंपरागत सीट रहा है। हेमंत सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने पर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन को ही लेना है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने होटवार जेल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में लोकसभा चुनाव में सीट और उम्मीदवारों के चयन से लेकर हेमंत सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने रिम्स जाकर बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का जाना हाल, डॉक्टरों को बेहतर इलाज को दिया निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now