धनबाद में कोलियरी पर वर्चस्व को लेकर भारी बवाल, कई राउंड हुई फायरिंग और बमबाजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 8, 2024

धनबाद : बाघमारा के बीसीसीएल एरिया-5 के सिजुआ-मोदीडीह कोलियरी में संचालित तेतुलमुड़ी कोलडंप में वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग और बमबाजी हुई है।

dhanbad coal dump bom
बताया जा रहा है कि बीसीसीएल एरिया-5 के सिजुआ-मोदीडीह कोलियरी में तेतुलमुड़ी कोलडंप में वर्चस्व को लेकर एटक ढुल्लू महतो और संयुक्त मोर्चा के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान 20 से 25 राउंड फायरिंग और बमबाजी की गई। घटनास्थल से छह जिंदा बम और कई खोखा को पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने बरामद किया है। झड़प के दौरान दोनों पक्ष के समर्थकों ने मजिस्ट्रेट और मीडिया की गाड़ियों को छतिग्रस्त कर दिया। झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए है और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

See also  चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन पर बड़ा हादसा, मचान गिरने से 9 मजदूरों की मौत, कई गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now