अबुआ आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 2 लाख से अधिक परिवारों को दिया स्वीकृति पत्र, 2027 तक सबको मिलेगा अपना घर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 19, 2024

हजारीबाग : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा। समारोह में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा के 2 लाख से अधिक परिवारों के लाभुकों को स्पीकृति पत्र दिया गया और उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का किया हस्तांतरण। मुख्यमंत्री के साथ इस समारोह में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद थे।

hazaribagh 1
योजना के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के दो लाख से अधिक परिवार चिन्हित। प्रथम चरण में 28 हजार से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, इसमें हजारीबाग के 11,648, कोडरमा के 4,591, चतरा के 7,820 और रामगढ़ के 4,236 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
खूंटी और सिमडेगा के करीब 08 हजार, दुमका, जामताड़ा और देवघर के 25,385, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला -खरसावां के 24,827, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के करीब 28 हजार एवं देवघर, जामताड़ा, दुमका और पलामू प्रमंडल के हजारों लाभुकों को अबतक योजना का लाभ दिया गया है।

See also  चंपाई सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी करोड़पति, बेटे के पास 64 लाख की गाड़ियां, 3 हथियार भी

champai soren bhokta
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ आवास योजना में विसंगति की बात अगर आती है तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी चिन्हित जरूरतमंद को पक्का आवास देंगे। वर्ष 2027 तक सभी जरूरतमंद पक्का आवास में रहेंगे। सरकार अपने बल पर 20 लाख लोगों को आवास देगी। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।

champai 4
हर परिवार, हर समुदाय को समान अधिकार देने का कार्य कर रहें हैं। लोगों की जरूरत को जानने के बाद योजनाओं का निर्माण किया गया है।इसके अनुरूप कार्य हो रहा है, ताकि राज्यवासियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। हर परिस्थिती में आपकी सरकार आपके साथ है।
उच्च शिक्षा के लिए गरीब परिवार के बच्चों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा। ये आपकी सरकार है, आपकी भावनाओं को समझती है। आने वाले दिनों में एसटी, एससी और सभी महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र से पेंशन का लाभ मिलेगा।

See also  हेमंत सोरेन और आदिवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे पत्रकार सुधीर चौधरी,CM चंपई सोरेन ने अपने अंदाज में दिया जवाब

champai soren 9

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now