लातेहार में नक्सलियों का उत्पात, कोयला ढुलाई में लगे 5 हाइवा में तोड़फोड़, चालक को भी पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2024

लातेहार : जेजेएमपी नक्सली संगठन ने सदर थानाक्षेत्र के मरूप गांव के पास कोयला ढोने के काम में लगी हाइवा को निशाना बनाया। नक्सलियों ने 5 हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही हाइवा चला रहे चालको की पिटाई कर दी।
शनिवार रात तुबेद कोलियरी से बालूमाथ कोल साइडिंग के बीच कोयला ढुलाई का काम चल रहा था इसी बीच जेजेएमपी के करीब 10 नक्सली मरूप गांव के नजदीक नदी टोला के पास पहुंचे हाइवा को रोका। इस दौरान नक्सलियों ने हाइवा के चालाकों को पीटा और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। नक्सलियों ने 5 हाइवा के शीशे तोड़े और आठ हाइवा की चाबी अपने पास रख लिया। नक्सलियों ने धमकी दी कि कोयला ढुलाई का काम बंद करों नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। माना जा रहा है कि लेवी को लेकर नक्सलियों ने ये हरकत की है।
रविवार की सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की ।पुलिस अधिकारियों ने चालकों से भी पूछताछ की ।इस संबंध में पूछे जाने पर लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

See also  साथ रहकर भी दिखी नीतीश और तेजस्वी में दूरियां, गणतंत्र दिवस समारोह में एक साथ नजर आए दोनों नेता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now