राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा झारखंड से ओडिशा पहुंची, सिमडेगा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर यात्रा को किया रवाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2024

सिमडेगा : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड से रवाना होकर ओडिशा पहुंच गई है। राहुल गांधी की मौजूदगी में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष सरत पटनायक को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।

rahul gandhi simdega
इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा खूंटी, गुमला होते हुए सिमडेगा पहुंची थी। सिमडेगा पहुंचने पर लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। राहुल के रोड़ शो के दौरान एनएच-143 पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गई। राहुल गांधी इस दौरान अपने चाहने वालों से पूरी गर्मजोशी के साथ मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
सिमडेगा आने से पहले राहुल गांधी ने गुमला में प्रेस को भी संबोधित किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा हमारी सरकार आयेगी तो आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि जो सवर्ण जातियों में गरीब लोग है उनको भी आरक्षण का लाभ देने का काम हमारी सरकार करेगी।

See also  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार, ममता के बाद नीतीश ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now