ED की टीम दिल्ली में हेमंत आवास पहुंची, सीएम ने 31 जनवरी को दिया है वक्त

रांची. प्रवर्तन निदेशालय की टीम देर शाम को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास फिर से पहुंच गई ।  ED की टीम शाम में हेमंत के आवास पर क्यों पहुँची है इसकी जानकारी अभी तक मिल नहीं पाई है।

इधर दिल्ली में भी हेमंत के आवास पर यदि टीम दोबारा लौटी है और बताया जा रहा है कि हेमंत की कार की तलाशी ली गई है।
इससे पहले, ईडी ने झारखंड के सीएम को पत्र लिखकर कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख देने को कहा था, अन्यथा एजेंसी खुद उनसे पूछताछ के लिए जाएगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को समय दिया है।
सोमवार को एक मेल भेजकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उनकी उपलब्धता की जानकारी दी गई थी.
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने झारखंड के सीएम सोरेन को नया समन जारी किया है और उनसे 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा है, नहीं तो एजेंसी खुद उनके पास पूछताछ के लिए जाएगी।
गौरतलब है कि भूमि घोटाला मामले में यह दसवां समन है।
इससे पहले 22 जनवरी को ईडी ने सोरेन को नौवीं बार समन जारी कर मामले में 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा था.
इस बीच 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछताछ करने के लिए रांची पहुंचायथा।
सोरेन को आठवां समन 13 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें उनसे मामले में 16 से 20 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया था।
ईडी ने इससे पहले झारखंड के सीएम सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को अवैध खनन मामले से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 16 जनवरी को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now