INDIA गठबंधन को बड़ा झटकाः ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान

पश्चिम बंगाल: विपक्षी गठबंधन को अबतक का सबसे बड़ा झटका बंगाल में लगा है। ममता बनर्जी से बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। ममता बनर्जी ने एकला चलो का नारा देते हुए अकेले चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया।
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से अलग होने का एलान करते हुए कहा कि उनके कोई प्रस्ताव को नहीं माना गया है, इसलिए वो बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी। ममता ने ये भी कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने का उन्हे निमंत्रण नहीं दिया गया है, ऐसे स्थिति में ये गठबंधन कैसे चलेगा। जबकि कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगियों को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

राहुल गांधी का नाम लिये बिना ममता बनर्जी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में यात्रा करने जा रहे है लेकिन शिष्टाचार के नाते भी उन्हे जानकारी नहीं दी गई। इन सबको लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं कि ये गई गलत है। ममता ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े और क्षेत्रीय दलों को अपने राज्य में बीजेपी से मुकाबला करने दे।
ममता बनर्जी के इस फैसले और तेवर से विपक्षी एकता को सबसे बड़ा झटका लगा है और विपक्षी एकता पर संकट आ गया है।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now