9 उग्रवादियों ने झारखंड में पुलिस के सामने किया सरेंडर, AK-47, AK-56 समेत गोला-बारूद बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 1, 2025

9 उग्रवादियों ने झारखंड में पुलिस के सामने किया सरेंडर, AK-47, AK-56 समेत गोला-बारूद बरामद

डेस्कः झारखंड के लातेहार में 9 उग्रवादियों द्वारा पुलिस को सरेंडर करने की खबर सामने आई है। यहां पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर लाखों के इनाम वाले उग्रवादियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर किए गए उग्रवादियों में जोनल कमांडर, सब जोनल कमांडर समेत एरिया कमांडर शामिल हैं।

GzwXZu0bYAASt6r

पूर्व डीजी आशा सिन्हा के बेटे से मांगी रंगदारी, रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज
झारखंड पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक इनके पास बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। इनके पास से कुल-12 हथियार (04 AK-47, 01 AK-56, 03 SLR एवं 04 अन्य प्रकार के हथियार हैं।सरेंडर करने वाले लोगों में पांच लाख-पांच लाख इनाम वाले चार उग्रवादी शामिल हैं। इनके नाम ये हैं। रविंद्र यादव ,जोनल कमांडर (इनाम पांच लाख), अखिलेश यादव, सब जोनल कमांडर (इनाम 5 लाख), बलदेव गंजू उर्फ अमरेश गंजू उर्फ भगत जी, सब जोनल कमांडर (इनाम 5 लाख), मुकेश राम उर्फ कल्लू उर्फ रवि उर्फ आजाद, सब जोनल कमांडर (इनाम 5 लाख)इसके अलावा अन्य उग्रवादियों की बात करें तो इनके ऊपर भी लाखों के ईनाम हैं। पवन उर्फ राम प्रसाद महतो सबजोनल कमांडर। इनाम 3 लाख। इसके अलावा जिन उग्रवादियों ने सरेंडर किया है, उनके ऊपर कोई इनाम की राशि नहीं है।

See also  चतरा में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में मौजूद रहेंगी कल्पना सोरेन, 30 अप्रैल को के एन त्रिपाठी का नामांकन

GzwXZuyaIAArxPR

पटना में वोटर अधिकार यात्रा में बोले राहुल गांधी, एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम की बारी, जनता को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे मोदी
शून्य इनाम की राशि वाले लोगों में ध्रुव जी उर्फ राजू राम उर्फ गार्जियन उर्फ दुकान राम एरिया कमांडर (इनाम शून्य), विजय यादव एरिया कमांडर, सरवन सिंह उर्फ पारस जी (इनाम शून्य) एरिया कमांडर इनाम शून्य, मुकेश गंझू- इनाम शून्य एरिया कमांडर

GzwYpf acAAWBl1GzwYpieaMAEb KeGzwYpojbIAAfrHc

वोटर अधिकार यात्रा के समापन में खूब गरजे हेमंत सोरेन, कहा-‘जेल नहीं जाता तो 2019 में BJP का खाता नहीं खुलता’
मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अभियान माइकल राज एस, पुलिस उपमहानिरीक्षक ज्ञानवेंद्र, पुलिस महानिरीक्षक पलामू सुनील कुमार भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम, एसपी कुमार गौरव रहे मौजूद।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now