- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में 143 मतदाता 120 वर्ष से अधिक के हैं , 41 हजार वोटर्स की उम्र सौ के पार

120 yerars old voters

पटना: बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7,80,22,933 हैं, जिनमें से 41,000 पंजीकृत मतदाता सौ वर्ष से अधिक आयु के हैं। अहम बात यह है कि इनमें भी 120 वर्ष से अधिक आयु के 143 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

143 वोटर्स की उम्र 120 वर्ष पार

आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं में 30 वर्ष से कम आयु वाले लगभग 21 प्रतिशत हैं, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के वाले 2.06 प्रतिशत हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को साझा किए गए आंकड़ों अनुसार राज्य में 80 से 120 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के 16,07,527 मतदाता हैं।

सौ वर्ष के मतदाताओं की संख्या इतनी

राज्य में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 40,601 (पुरुष-17,445, महिला-23,153 और तृतीय लिंगी) है, जबकि 110 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 247 (पुरुष-120 और महिला-127) है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 120 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाताओं की संख्या 143 है। बिहार में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 7,72,28,467 से बढ़कर 7,80,22,933 हो गई है।

See also  प्रिंसिपल पर लगा छात्रा से गंदी बात करने का आरोप, रात में कॉल करने का बनाता था दवाब

वैशाली में 80 पार वाले सबसे ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की अधिकतम संख्या वाला जिला वैशाली है, जहां ऐसे मतदाताओं की संख्या 82,758 है। इसके बाद नालंदा में 67,161, लखीसराय में 21,118, पटना में 13,514, सीतामढ़ी में 69,558, बांका में 39,436, नवादा में 43,511, कैमूर में 27,711 और शिवहर में 6,760 है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now