बिहार में 48 घंटे के अंदर 115 DSP का तबादला, दूसरी लिस्ट में 54 अधिकारियों के नाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2026

बिहार में 48 घंटे के अंदर 115 DSP का तबादला, दूसरी लिस्ट में 54 अधिकारियों के नाम

पटनाः बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 54 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर क्राइम, ईओयू, ट्रैफिक, सीआईडी और मद्य निषेध विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।इससे ठीक एक दिन पहले सरकार ने 61 डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया था। दोनों सूचियों को मिलाकर पिछले 48 घंटों के भीतर सम्राट सरकार ने कुल 115 डीएसपी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को बदल दिया है। इतनी बड़ी संख्या में हुए तबादलों से प्रशासनिक गलियारों में भारी हलचल है।

1
Oplus_16908288

युवा अधिकारी यो को दी गई फील्ड पोस्टिंग
प्रथम चरण (पहला दिन): पहले दिन 15 मई को गृह विभाग द्वारा कुल 61 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का स्थानांतरण कर विभिन्न जिलों और रेल पुलिस में भेजा गया था। इस सूची का मुख्य फोकस जिला पुलिसिंग, जिला कानून व्यवस्था और बुनियादी फील्ड पोस्टिंग को मजबूत करना था।

See also  पटना में कोराबारी को अपराधियों ने मारी गोली, CCTV में कैद हुआ शूटर
2 1
Oplus_16908288

द्वितीय चरण (दूसरा दिन): लगातार दूसरे दिन 16 मई को जारी हुई सूची में 54 और डीएसपी अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें सीधी नियुक्ति (64वीं, 65वीं, और 66वीं बैच) के युवा अधिकारियों को शामिल कर उन्हें तकनीकी और महत्वपूर्ण फील्ड पोस्टिंग दी गई है।सरकार ने मात्र 48 घंटे के भीतर कुल 115 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन कर पूरे कानून-व्यवस्था के ढांचे को नया रूप दिया है।

3 1
Oplus_16908288

साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान
राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने इस सूची में तकनीकी रूप से सक्षम और युवा अधिकारियों को कमान सौंपी है। नवादा, गया, जमुई और कटिहार जैसे महत्वपूर्ण जिलों में साइबर क्राइम विंग में डीएसपी की तैनाती की गई है। इसमें शाहनवाज अख्तर को नवादा का साइबर क्राइम डीएसपी, अब्दुर रहमान दानिश को गयाजी में साइबर अपराध और अभिषेक कुमार को जमुई का साइबर क्राइम डीएसपी नियुक्त किया गया है।

5
Oplus_16908288

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) का फेरबदल
कई जिलों के अनुमंडलों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण को गति दी जा सके।भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Bureau), मद्यनिषेध विंग (Prohibition), और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं।

See also  तेजस्वी यादव को झटका, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने RJD से इस्तीफा दिया, सांसद अभय कुशवाहा भी BJP के संपर्क में
4
Oplus_16908288

एक पुराना आदेश भी हुआ रद्द
इस नए प्रशासनिक आदेश में सरकार ने एक पुराना फैसला भी बदला है। 15 मई को जारी की गई विभागीय अधिसूचना संख्या-6409 के क्रमांक संख्या-50 पर अंकित सुरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी (गयाजी) के पूर्व में किए गए स्थानांतरण/पदस्थापन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।आदेश के अनुसार, सुरेंद्र कुमार सिंह अपने अगले आदेश तक नीमचक बथानी (गयाजी) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर ही बने रहेंगे।

6
Oplus_16908288
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now