स्वच्छ विद्यालय- स्वच्छ बच्चे अभियान के तहत स्वच्छता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2022

हजारीबाग। हजारीबाग जिला में स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ्य बच्चे-2022 अभियान के तहत आज 29 मार्च को जिला समाहरणालय से उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ्य बच्चे से संबंधित स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया।
यह रथ स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में विद्यालयों को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा एवं विद्यालयों में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की छोटी मोटी मरम्मती के कार्य में ऑन द स्पॉट सहयोग करेगाद्य विद्यालयों में स्वच्छता सुविधाओं को बनाए रखने, उचित व्यवहार और जागरूकता को बनाए रखने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति,शिक्षकों, बाल संसद, सरस्वती वाहिनी, पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों आदि इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंगेद्य
मौके पर उपायुक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस रीना हंसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजुर, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सुनीला लकडा, सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार, समग्र शिक्षा अभियान के पदाधिकारी, सहायक साधन सेवी संजय कुमार तिवारी, विभिन्न प्रखंड से आए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कस्तूरबा के वार्डन यूनिसेफ सहयोगी संस्था लीडस के रितेश कुमार एवं संजय कुमार, उपस्थित हुए।

See also  सारण में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 9 घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now