शिवभक्त हर दिन आता था जल चढ़ाने ’ ? देखते-देखते उसे अगवा कर स्कॉर्पियों में बैठा ले गए बिहार…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2024

Ranchi cctv

रांचीः  सुबह-सुबह वो भगवान शिव की पूजा कर निकला ही था कि सरेआम उसे उठा कर उसे स्कॉर्पियों में बिठा लिया । देखने वाले देखते रहे । पुजारी ने सोचा कि अपराधियों ने शिव भक्त को अगवा कर लिया है । रांची के नामकुम में हल्ला मच गया । मोहल्ले में चर्चा होने लगी  । मगर जब हकीकत पता चली तो लोगों ने कहा जैसी करनी वैसी भरनी ।

चल चढा़ कर निकला ही था कि…

दरअस राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ टीम ने एक अपराधी को स्वर्णरेखा नदी तट स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।युवक जैसे ही सुरेश्वर धाम मंदिर से पूजा कर बाहर जैसे निकला पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में दबोच लिया।फिर उसे स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर निकल गया।हालांकि पुलिस ने इस सम्बंध में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी है।लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक कुख्यात अपराधी अमित पांडेय बताया जा रहा है।जिस पर कई मामले दर्ज है।सीतामढ़ी कोर्ट से वांरट भी निकला है।

See also  बिहार का घूसखोर इंजीनियर हुआ गिरफ्तार, 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने धर दबोचा

बिहार में हत्या का था आरोपी

सूत्रों के मुताबिक आरोपी  युवक पर धारा 302 आर्म्स एक्ट सहित कई मामला मोतिहारी जिले में दर्ज है।फिलहाल राँची में नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम बस्ती में छुपकर रह रहा था।पुलिस को टेक्निकल जांच में आरोपी का राँची में लोकेशन मिलने के बाद मंगलवार को एसटीएफ टीम स्कॉर्पियो वाहन से मंदिर के पास पहुँची और उसे दबोच लिया है।युवक का नाम अमित पांडेय उर्फ ब्रजेश बताया जा रहा है।युवक की गिरफ्तारी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

लोगों ने अगवा होने की दी पुलिस को जानकारी 

बताया जा रहा है कि  अमित पांडेय हर दिन की तरह आज भी पूजा करने मंदिर पहुंचा था ।इसी बीच करीब साढ़े 11 बजे बिहार एसटीएफ की टीम भी मंदिर के आसपास पहुँचे हुए थे।जैसे ही अमित मंदिर से बाहर निकला और फूलवाले को मेंपैसे देने के लिए गया।उसी दौरान एसटीएफ ने घेर लिया और जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर नामकुम थाना ले गया।इधर युवक को कुछ लोगों के द्वारा जबरन स्कॉर्पियो में बैठाता देख तुरन्त पुलिस को सूचना दे दी ।

See also  Lalu Yadav का कुशवाहा कार्ड सफल! महागठबंधन ने  पूर्वी चंपारण में उतारा एक और कुशवाहा उम्मीदवार

इसी बीच सरेआम किडनैपिंग होने की खबर आग की तरह फैल गई । चुटिया और नामकुम थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच पुलिस को बिहार एसटीएफ ने खबर कर दी तो लोगों ने राहत की सांस ली

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now